हमीरपुर। शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) हमीरपुर में शनिवार को प्रदर्शनी लगाई गई। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कमल किशोर ने नन्हे वैज्ञानिकों की एक दिवसीय प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
इस दौरान पीएम श्री स्कूल लंबलू, कुठेड़ा, छात्र-छात्रा स्कूल हमीरपुर के विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने वर्षा जल संचयन, एसिड वर्षा सहित अन्य कई प्रकार के मॉडल प्रस्तुत किए।
वहीं, मुख्यातिथि कमल किशोर ने अपने संबोधन में छात्रों को अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा को निखारने और भविष्य में राष्ट्रोत्थान के लिए श्रेष्ठ संसाधन बनने के लिए प्रेरित किया। मुख्यातिथि ने बाल स्कूल हमीरपुर के प्रधानाचार्य मुश्ताक और जिला विज्ञान पर्यवेक्षक राजेश गौतम की उपस्थिति में बच्चों को पुरस्कृत किया।