बड़सर कॉलेज में नशेे के खिलाफ शपथ लेते अध्यापक व विद्यार्थी। स्रोत : संस्थान
बड़सर (हमीरपुर)। राजकीय महाविद्यालय बड़सर में बुधवार को नशा मुक्त भारत अभियान के तहत विद्यार्थियों और प्राध्यापकों ने नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने में योगदान देने की शपथ ली। कार्यकारी प्राचार्य डॉ. मनोज डोगरा ने कहा कि नशे का प्रभाव केवल व्यक्ति तक सीमित नहीं रहता, बल्कि परिवार और समाज भी प्रभावित होते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल और रचनात्मक गतिविधियों में ऊर्जा लगाने का आह्वान किया। प्रो. सुनील पाठक ने विद्यार्थियों और प्राध्यापकों को शपथ दिलाई। संवाद