कराटे प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतने वाली जिला की टीम।
- फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। राज्यस्तरीय कराटे टूर्नामेंट का आयोजन कांगड़ा के बैजनाथ में किया जा रहा है। प्रतियोगिता के पहले दिन जिला कराटे एसोसिएशन की टीम ने तीन गोल्ड और तीन सिल्वर मेडल जीते हैं। इसके साथ ही 12 ब्रांज मेडल जिला कराटे एसोसिएशन की टीम ने अपने नाम किए हैं। कुल मिलाकर जिला की टीम ने 18 पदक अपने नाम कर जिले का नाम रोशन किया है। जिला कराटे एसोसिएशन की टीम के मैनेजर गौरव शर्मा, टीम कोच शिवम और राजन राणा हैं। इससे पहले जिलास्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिलास्तर से चयनित खिलाड़ियों ने राज्यस्तरीय कराटे प्रतियोगिता में भाग लिया। पहले दिन हमीरपुर की टीम ने अपना जलवा दिखाते हुए 18 पदक अपने नाम किए हैं। इस कामयाबी के लिए खिलाड़ियों को कराटे एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष अरुण डोगरा, महासचिव दीपक ने बधाई दी है।