फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नमस्कार से अभिवादन करेंगे चकमोह स्कूल के बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। पूरे देश में कोरोना वायरस से बचाव के लिए लोग सावधानियां बरत रहे हैं। वायरस का खौफ इतना है कि लोग अब हाथ मिलाकर हाय हेलो करने का तरीका छोड़कर हाथ जोड़कर दूर से ही नमस्कार करने को तरजीह दे रहे हैं। स्कूली बच्चों को भी हाथ साफ रखने, खांसी जुकाम वाले मरीजों से दूर रहने के साथ हाथ मिलाने से बचने की सलाह दी जा रही है। बाबा बालक नाथ मॉडल स्कूल चकमोह में प्रार्थना सभा में बच्चों को नमस्कार कर एक दूसरे का अभिवादन करने को कहा गया। मुख्याध्यापक सुभाष शर्मा का कहना है कि भारतीय संस्कृति के अनुसार अभिवादन नमस्कार से किया जाता है। बच्चों और स्टाफ को भी नमस्कार करके अभिवादन करने को प्रोत्साहित किया जा रहा है। जिससे किसी भी बीमारी का वायरस फैलने से रोकने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें