फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से स्कूटी सवार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। नादौन हमीरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक स्कूटी सवार को कार ने टक्कर मार दी। इससे स्कूटी सवार घायल हो गया। जिसे आसपास के लोगों ने नादौन अस्पताल पहुंचाकर उसका उपचार करवाया। पुलिस को दी शिकायत में अंकज कंवर पुत्र राजिंदर सिंह निवासी ग्राम लुथान ने बताया कि शनिवार देर शाम जब वह अपनी स्कूटी पर नादौन की ओर आ रहा था तब पीछे से आ रही कार के चालक ने उसे पीछे से टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। अंकित ने बताया कि उसकी किस्मत अच्छी रही जो उसे मामूली चोटें आई हैं। थाना प्रभारी प्रवीण राणा ने बताया कि मामला दर्ज करके आगे छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें