फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजारों में रही चहल-पहल, छात्रों ने धूमधाम से मनाई होली

विज्ञापन
सुजानपुर स्कूल में होली खेलतीं छात्राएं। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। रंगों के त्योहार होली को लेकर सोमवार को जिले के बाजारों में खूब चहल पहल रही। लोगों ने रंगों, पिचकारियों और मिठाइयों आदि की खरीदारी की। वहीं, होली के दिन दस मार्च को अवकाश होने के चलते स्कूलों व कॉलेज के छात्र सोमवार को ही होली खेलते नजर आए। इस मौके पर छात्रों ने अपने सहपाठियों को रंग लगाकर उन्हें होली की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

इसके अलावा जिला मुख्यालय के बाजार सहित नादौन, बड़सर, भोरंज, सुजानपुर उपमंडलों के बाजारों में दुकानदारों ने रंगों की खूब बिक्री की। हालांकि, कुछ लोग रंगों के इस त्योहार को पानी के दुरुपयोग होने का नाम देकर मनाने से कतरा रहे हैं, लेकिन अधिकतर लोग साल में एक बार आने वाले रंगों के इस त्योहार को लेकर खासे उत्साहित हैं। दुकानदारों ने दुकानों में होली के रंग, नई-नई पिचकारियां, गुब्बारे आदि दुकानों के आगे सजाए हैं। बाजारों में कैन पिचकारियां, चश्मा पिचकारियां, गुलाल, स्प्रे पिचकारी आदि की खरीदारी लोगों ने की है। सोमवार को होली से एक दिन पूर्व जिला मुख्यालय में भीड़ रही। छात्र बाजार में एक दूसरे को रंग लगाते नजर आए। वहीं, दस मार्च को होली के दिन गांधी चौक हमीरपुर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी स्थानीय वासियों की ओर से किया जा रहा है। इसमें पहाड़ी कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें