फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी से सौर ऊर्जा प्लांट को साढ़े तीन करोड़ का नुकसान

विज्ञापन
जाहू में सौर ऊर्जा बिजली प्लांट को तूफान से पहुंचा नुकसान। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के चार मेगावाट सौर ऊर्जा प्लांट जाहू में आंधी ने प्लांट के करीब 2500 सोलर पैनलों को क्षतिग्रस्त कर दिया है। तूफान की वजह से सोलर पैनल की 35 लाइनों के मैड्यूल उड़कर 25 से 30 फूट दूर गिर कर टूट गए। इससे सोलर प्लांट लगाने वाली कंपनी को भारी नुकसान उठाना पड़ा है।
विज्ञापन

वीरवार दोपहर डेढ़ बजे तूफान के साथ ओलावृष्टि और बारिश की वजह से सोलर पैनल के मैड्यूल उड़कर सुनैहल खड्ड में पहुंच गए और बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गये हैं। इससे कंपनी को साढ़े तीन करोड़ रुपये का नुकसान का अनुमान है। सोलर पैनल के मैड्यूल टूटने से बिजली की पैदावार भी कम हो गई है। दो वर्ष पहले मुंडखर पंचायत की भूमि पर सौर ऊर्जा प्लांट लगाया गया है और यहां से पैदा होने वाली बिजली को 132 केवी सब स्टेशन में जाहू से जोड़ा गया है। आरसी सुमन एंड कंपनी सौर ऊर्जा प्लांट जाहू के प्रोजेक्ट मैनेजर शशि ठाकुर का कहना है कि तूफान से सौर ऊर्जा प्लांट को करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। सोलर पैनल की 35 लाइनें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें