फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: मेडिकल कॉलेज में स्ट्रेचर-व्हीलचेयर दुरुस्त, मरीजों को राहत

Mon, 27 Apr 2026 12:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में आपातकालीन वार्ड के बाहर रखी व्हीलचेयर। संवाद - फोटो : रघुनाथपुर गांव के निकट राप्ती नदी में डूबे युवक की तलाश करते लोग।
विज्ञापन
हमीरपुर। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में लंबे समय से खराब पड़े स्ट्रेचर, व्हीलचेयर और ऑक्सीजन ट्रालियों की मरम्मत कर दी गई है, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को बड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन

फिलहाल पांच स्ट्रेचर, आठ व्हीलचेयर और तीन ऑक्सीजन ट्रालियों को ठीक कर उपयोग के योग्य बनाया गया है। इन उपकरणों के खराब होने से गंभीर मरीजों को एक वार्ड से दूसरे वार्ड तक ले जाने में परेशानी हो रही थी, जबकि ऑक्सीजन ट्रालियों की खराब स्थिति से आपातकालीन सेवाएं भी प्रभावित हो रही थीं।
कई बार परिजनों को खुद ही इंतजाम करना पड़ता था, जिससे नाराजगी भी थी। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने समस्या को गंभीरता से लेते हुए सभी उपकरणों की मरम्मत करवाई है।
विज्ञापन

अब अस्पताल में पर्याप्त संख्या में स्ट्रेचर, व्हीलचेयर और ऑक्सीजन ट्रालियां उपलब्ध होने का दावा किया गया है, जिससे मरीजों को समय पर उपचार मिल सकेगा। मरीजों ने भी इस पहल की सराहना की है।

कोट

स्ट्रेचर, व्हीलचेयर सहित अन्य उपयोगी उपकरणों की समय-समय पर मरम्मत की जाती है। भविष्य में इसके लिए नियमित निरीक्षण और रखरखाव की व्यवस्था की जाएगी। -डॉ. देशराज शर्मा, चिकित्सा अधीक्षक, मेडिकल कॉलेज हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें