शिमला। सर्वहितकारी विकास संस्था की बैठक में बारिश से हुए नुकसान पर चर्चा की गई। इस दौरान प्रदेश सरकार से आपदा प्रबंधन का ढांचा मजबूत करने का आह्वान किया गया। संस्था के प्रधान गुरुदत्त शर्मा ने कहा कि इस बरसात में प्रकृति का रौद्र रूप देखने को मिला है। कहा कि पहाड़ों, नदियों के मुहाने काटकर प्रकृति से किया खिलवाड़ ही रौद्र रूप का कारण बना है। भवन निर्माण और सड़कों की अवैज्ञानिक कटाई ने देव भूमि के वजूद को खतरे में डाल दिया है। इस मौके पर बीसी चौहान, गंगा राम शर्मा, प्रेम चौहान और हरबंस मौजूद रहे।