फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: अंधड़ और बारिश से जनजीवन प्रभावित, कई जगह बिजली बाधित

Tue, 17 Mar 2026 05:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
भकरेड़ी के पास निकासी नालियां बंद होने के कारण सड़क पर बह रहा पानी। स्राेत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
तापमान में गिरावट आने से बढ़ी ठंड, किसानों और बागवानों के लिए राहत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। बारिश और अंधड़ से हमीरपुर में जनजीवन को प्रभावित हुआ है। कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ठंडी हवाओं के साथ हुई वर्षा से मौसम में अचानक ठंडक बढ़ गई है। रविवार को भी हल्की बारिश हुई थी। सोमवार सुबह से बारिश का क्रम शुरू हो गया। अंधड़ के बीच हुई बारिश से सड़कों पर फिसलन बढ़ गई।
कई स्थानों पर पानी जमा होने से यातायात भी प्रभावित हुआ। डांगक्वाली में बिजली के तारों पर पेड़ गिरने से बिजली बाधित हुई। ट्रांसफार्मर में धमाके के साथ बिजली गुल हुई। करीब चार घंटे बाद बिजली बहाल हुई। उसके बाद दोबारा ट्रांसफार्मर में धमाके बाद बिजली बाधित हुई।
विज्ञापन


वहीं भलेठ, चबूतरा, भरेड़ी, डिडवीं, सुजानपुर सहित अन्य स्थानों पर भी बिजली की आंख-मिचौनी से लोग परेशान हुए। चबूतरा में इंसुलेटर जल गए। बिजली गुल होने से लोगों के दैनिक कार्यों में बाधा आई। हालांकि बारिश किसानों और बागवानों के लिए राहत लेकर आई है। दो महीने के बाद हुई बारिश से फसलों और बागवानी को फायदा होने की उम्मीद जताई जा रही है। विशेष रूप से गेहूं, सब्जियों और फलों की फसलों के लिए यह बारिश लाभदायक मानी जा रही है। जिले में लगभग 28 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में गेहूं की बिजाई हुई। हालांकि दस फीसदी फसल पहले ही प्रभावित हुई।

बॉक्स

सड़क पर भरा पानी, वाहन चालक हुए परेशान

बस्सी से तत्ताहर सड़क पर भरेड़ी कस्बे में हल्की सी बारिश के बाद ही पानी भर गया। खासकर स्कूल के मुख्य गेट के पास, जहां पेवर ब्लॉक लगाए जाने प्रस्तावित हैं, वहां पानी जमा हो गया। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी हुई। बारिश ने सड़क निर्माण कार्य और संबंधित विभाग की कार्यप्रणाली की पोल खोल कर रख दी है। पानी भरने के कारण स्कूली बच्चों, अभिभावकों, दुकानदारों और स्थानीय निवासियों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों में पम्मी कुमार, विपन कुमार, विक्की ने बताया कि लोक निर्माण विभाग को समस्या का समाधान करना चाहिए। लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता प्रवीण कुमार ने बताया कि संबंधित स्थान का निरीक्षण किया है। जल्द ही वहां पेवर ब्लॉक लगाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


कोट

-कई जगह बिजली सेवा कुछ समय के लिए बाधित हुई थी। बिजली बोर्ड कर्मियों ने बिजली सेवा को बहाल कर दिया।-आशीष कपूर, एसई, बिजली बोर्ड हमीरपुर

भकरेड़ी के पास निकासी नालियां बंद होने के कारण सड़क पर बह रहा पानी। स्राेत : जागरूक पाठक

भकरेड़ी के पास निकासी नालियां बंद होने के कारण सड़क पर बह रहा पानी। स्राेत : जागरूक पाठक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें