फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर में चुभती, जलती गर्मी, तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के पार

विज्ञापन
हमीरपुर बाजार में धूप में छाता लेकर गुजरती एक महिला।
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में भीषण गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। चिलचिलाती गर्मी के कारण लोग पसीने से परेशान हो रहे हैं। सोमवार को भी जिलाभर में तेज धूप खिली। अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहा। बाजारों में लोग छाता लेकर धूप से बचाव करते नजर आए। गर्मी से बचाव के लिए जूस कॉर्नरों पर दिनभर भीड़ लगी रही। लोग गन्ने, मौसमी, अनानास, आम आदि ठंडे जूस का सेवन कर रहे हैं। जिले में पिछले तीन दिनों से गर्मी बढ़ती जा रही है। पक्षियों और पशुओं को पानी की कमी न हो इसके लिए लोग छतों और आंगन में पानी रख रहे हैं।
विज्ञापन


गर्मी के बचाव के लिए पुरुष गमछा और महिला स्कार्फ आदि का इस्तेमाल कर रही हैं। घरों, कार्यालयों में पंखे, कूलर, एसी का जमकर इस्तेमाल हो रहा है। चिलचिलाती धूप में लोग बाहर निकलने से भी गुरेज कर रहे हैं। हालांकि सुबह शाम बाजारों में खूब रौनक रहती है। लोगों लक्की ठाकुर, सुनील कुमार, प्रकाश चंद, दुन्नी चंद आदि ने कि गर्मी के कारण बेहाल हो गए हैं। उन्होंने कहा कि घरों में जो सब्जियां, बेलें लगाई हैं पूरी तरह से जल गई हैं और इतनी धूप में बचाव मुश्किल है।
बाक्स:
बजूरी के जंगल में उठी आग की लपटें-
जिला मुख्यालय के समीप बजूरी के जंगल में अज्ञात लोगों ने आग लगा दी। इस कारण आग की लपटें दूर-दूर तक नजर आईं। बजूरी पंचायत और आसपास की पंचायतों में धुआं ही धुआं हो गया। सूचना मिलने के बाद वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। लेकिन आग पर नियंत्रण पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। अग्निकांड के कारण लोगों की वन संपदा को नुकसान पहुंच रहा है। वहीं जंगली जानवर भी आग के कारण मौत के आगोश में समा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें