फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: साझा सफर में रहें सतर्क, साथ बैठा हो सकता है चिट्टा तस्कर

Thu, 30 Jul 2026 12:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
कमलेश रतन भारद्वाज
विज्ञापन

हमीरपुर। कार पूलिंग एप के माध्यम से निजी वाहनों में सफर करने वाले चालकों और यात्रियों को अब अतिरिक्त सतर्कता बरतने की जरूरत है। हमीरपुर पुलिस की चिट्टा तस्करी मामलों की जांच में सामने आया है कि कुछ आरोपी होशियारपुर, लुधियाना और चंडीगढ़ जैसे शहरों में आने-जाने के लिए कार पूलिंग एप का इस्तेमाल कर रहे थे। इससे वे सामान्य यात्रियों की तरह सफर करते रहे और किसी को उन पर संदेह तक नहीं हुआ।
पिछले दो-तीन माह में जिले में पकड़े गए चिट्टा तस्करी के मामलों की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों की यात्रा से जुड़े कई पहलुओं की पड़ताल की। इसमें पता चला कि कुछ आरोपी साझा यात्रा सुविधा का लाभ लेकर निजी वाहनों में सफर करते थे। पुलिस अब ऐसे सफर से जुड़े संपर्कों और यात्रा के पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है। जांच के दौरान संबंधित वाहन चालकों से भी पूछताछ की जा सकती है जिससे यह स्पष्ट हो सके कि उन्हें आरोपी की गतिविधियों की कोई जानकारी थी या नहीं।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक यदि किसी चालक की भूमिका या मिलीभगत के साक्ष्य मिलते हैं तो उसके खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई की जा सकती है। परिस्थितियों के अनुसार वाहन भी जब्त हो सकता है। वहीं, निजी वाहनों में किराये पर सवारियां ढोना परिवहन और राजस्व नियमों के उल्लंघन के दायरे में भी आ सकता है। ऐसे मामलों में संबंधित विभाग अलग से जांच कर कार्रवाई कर सकते हैं। पुलिस ने कार पूलिंग के माध्यम से सवारी बैठाने वाले चालकों से अपील की है कि वे संदिग्ध गतिविधि या यात्री मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें।

एप के इस्तेमाल से जुड़े मिले हैं पुख्ता सुबूत
सदर थाना के तहत हमीरपुर बाजार में हाल ही दस ग्राम और भोटा में पांच ग्राम चिट्टे की बरामदगी के मामलों में पुलिस को पूछताछ और प्रारंभिक जांच में कार पूलिंग एप के इस्तेमाल के पुख्ता सुबूत मिले हैं। इसके अलावा भी जिले के विभिन्न थानों में दर्ज मामलों में आरोपियों की ओर से कार पूलिंग एप का इस्तेमाल पाया गया है। इन सभी तथ्यों को देखते हुए पुलिस अब जांच को आगे बढ़ा रही है। सदर थाना के अलावा भोरंज और बड़सर में ऐसे मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन


चिट्टा तस्करी के मामलों की जांच में कुछ आरोपियों के साझा यात्रा के माध्यम से बाहरी राज्यों में आने-जाने की जानकारी सामने आई है। वाहन चालक सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। जांच में किसी की संलिप्तता मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
राजेश कुमार, एएसपी हमीरपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें