फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: दिम्मी तालाब में लगेगी भगवान शिव की प्रतिमा, टियार में बनेगा ओवरहेड टैंक

Wed, 22 Jul 2026 05:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
जाहू/भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज की दिम्मी पंचायत के टियार गांव में मंगलवार को आयोजित विधायक आपके द्वार कार्यक्रम में विधायक सुरेश कुमार ने क्षेत्र के लिए कई विकास योजनाओं की घोषणा की।
विज्ञापन

उन्होंने दिम्मी तालाब में भगवान शिव की प्रतिमा स्थापित करने, टियार में 50 हजार लीटर क्षमता का ओवरहेड टैंक बनाने और दिम्मी-टियार होकर एचआरटीसी बस सेवा शुरू करने का एलान किया।
विधायक सुरेश कुमार ने कहा कि 35 वर्षों के बाद आज भोरंज विधानसभा क्षेत्र का चहुंमुखी विकास हो रहा है। दिम्मी तालाब के सौंदर्यीकरण पर करीब 95 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। ग्रामीणों की मांग पर उन्होंने तालाब के मध्य भगवान शिव की प्रतिमा स्थापित करने के लिए संबंधित विभाग को निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसके अलावा उन्होंने भूमि उपलब्ध होने पर सामुदायिक भवन के निर्माण और श्मशान घाट तक सड़क बनाने का भी आश्वासन दिया। विधायक सुरेश कुमार ने बताया कि भदरू से रसोह गांव तक सड़क निर्माण के लिए डीपीआर तैयार कर ली गई है। इस मार्ग पर लोगों की सुविधा के लिए फुटब्रिज का निर्माण भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें