फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य चयन आयोग: सांख्यिकी सहायक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 320 में से 13 पास

Mon, 06 Apr 2026 06:43 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर।

सार

एचपीआरसीए ने सांख्यिकी सहायक (पोस्ट कोड 25013) के तीन पदों को भरने के लिए 18 फरवरी को आयोजित कंप्यूटर बेस्ड स्क्रीनिंग टेस्ट का परिणाम घोषित कर दिया है। 
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स (hprca.hp.gov.in)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने सांख्यिकी सहायक (पोस्ट कोड 25013) के तीन पदों को भरने के लिए 18 फरवरी को आयोजित कंप्यूटर बेस्ड स्क्रीनिंग टेस्ट का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा का परिणाम आयोग की वेबसाइट एचपीआरसीएएचपीजीओवीइन पर उपलब्ध करवा दिया है। आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने कहा कि इस परीक्षा में 320 में से 13 उम्मीदवारों ने परीक्षा उत्तीर्ण की।

विज्ञापन


अब इन 13 उम्मीदवारों की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया 24 अप्रैल को सुबह 10 बजे आयोग के परिसर में आरंभ होगी, जिसका शेड्यूल अलग से अपलोड किया जाएगा और उम्मीदवारों को उनकी ईमेल आईडी पर सूचित किया जाएगा। उन्हें अलग से बुलावा पत्र नहीं भेजे जाएंगे। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के समय इन उम्मीदवारों को अपने साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रतियां, इनकी फोटो प्रतियों के दो-दो सेट और आईडी प्रूफ इत्यादि साथ लाने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें