फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: राज्यस्तरीय अंडर 14 लड़के और लड़कियों की खेल प्रतियोगिताएं आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। राज्यस्तरीय अंडर 14 लड़के और लड़कियों के खेलों का आयोजन पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाल नादौन में किया जा रहा है। वीरवार को विभिन्न जिलों से सुबह से स्कूल में बच्चे पहुंचने शुरू हो गए हैं। इस प्रतियोगिता में सभी जिलों से लगभग 700 बच्चे और 150 खेल अधिकारी भाग ले रहे हैं। राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में कुश्ती, चेस, योग और शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन होगा। यह राज्यस्तरीय प्रतियोगिता 25 अक्तूबर से 29 अक्तूबर तक होगी।
विज्ञापन

वीरवार को स्कूल में प्रारंभिक उपनिदेशक अशोक कुमार ने विद्यालय में बनी समस्त कमेटियों के प्रभारी और सदस्यों के साथ बैठक की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रधानाचार्य दिल्ली मोहम्मद पोसवाल ने बच्चों के अभिभावकों से भी आग्रह किया कि खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का पूरा आनंद उठाएं और बच्चों का हौसला आफजाई करें। 25 अक्तूबर सुबह 10 बजे राज्यस्तरीय अंडर 14 प्रतियोगिता का उद्घाटन सुजानपुर के विधायक कैप्टन रणजीत सिंह राणा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें