फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: अर्की के डुमेहर में आज से होगी राज्य स्तरीय कोर्फबाल प्रतियोगिता

Tue, 24 Dec 2024 08:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। 29वीं सब जूनियर और 24वीं सीनियर वर्ग की राज्य स्तरीय कोर्फबाल प्रतियोगिता 24 दिसंबर से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डुमेहर (अर्की), सोलन में आयोजित होगी। अर्की के विधायक संजय अवस्थी सुबह 11:30 बजे प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश कोर्फबाल संघ के महासचिव और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बीआर सुमन ने बताया कि दो दिवसीय प्रतियोगिता में सात जिलों के लगभग 250 खिलाड़ी और अधिकारी हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता में राष्ट्रीय रेफरी और भारतीय टीम के कोच विनोद कुमार को मुख्य रेफरी की भूमिका निभाएंगे।
उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता का समापन 25 दिसंबर को शूलिनी विश्वविद्यालय के चांसलर प्रो. पीके खोसला करेंगे। समापन समारोह में विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा। संघ के सोलन जिला महासचिव राज कुमार पाल ने बताया कि प्रतियोगिता की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। खिलाड़ियों के ठहरने और भोजन की समुचित व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


एलपीयू जालंधर में होगी राष्ट्रीय सब जूनियर सीनियर प्रतियोगिता

बीआर सुमन ने कहा कि 20वीं सब जूनियर व 36वीं सीनियर राष्ट्रीय कोर्फबाल प्रतियोगिता 30 जनवरी से 2 फरवरी 2025 को लवली प्रोफेशनल विश्वविद्यालय जालंधर में होगी। इसमें हिमाचल प्रदेश की दोनों टीमों भाग लेगी। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें