फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनहित के मुद्दों पर विफल रही प्रदेश सरकार : श्रीकांत

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर उपचुनाव में आशीष शर्मा की जीत का दावा
विज्ञापन

सुक्खू सरकार की नीतियों और कार्यशैली पर उठाए सवाल
प्रदेश प्रभारी श्रीकांत ने उपचुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक ली
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव और हिमाचल प्रदेश के चुनाव प्रभारी श्रीकांत शर्मा ने हमीरपुर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा की भारी जीत का दावा किया है। हमीरपुर भाजपा मंडल की बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्रीकांत शर्मा ने कहा कि हमीरपुर की देवतुल्य जनता का विश्वास और समर्थन हमेशा से भाजपा के साथ रहा है और इस बार भी आशीष शर्मा को भारी मतों से विजयी बनाने के लिए जनता तैयार है। वर्तमान सुक्खू सरकार की नीतियों और कार्यशैली पर उन्होंने सवाल उठाए। कहा कि सरकार जनहित के मुद्दों पर विफल रही है और जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का सही तरीके से निर्वहन नहीं कर पा रही है। जनता अब इस सरकार से त्रस्त हो चुकी है और बदलाव चाहती है। हिमाचल प्रदेश की जनता सुक्खू सरकार की नीतियों और कार्यों से निराश है। भाजपा की सरकार ने हमेशा प्रदेश के विकास और जनता के कल्याण के लिए काम किया है और आगे भी करेगी। भाजपा हमेशा से प्रदेश की जनता के हितों को सर्वोपरि मानती है। पार्टी का विजन प्रदेश के सर्वांगीण विकास और हर वर्ग के कल्याण के लिए समर्पित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें