फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: एक पेड़ मां के नाम पौधा लगाकर किया पोषण माह का आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 30 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा पोषण माह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से एक सितंबर से 30 सितंबर तक आयोजित किए जाने वाले पोषण माह का शुभारंभ शनिवार को हमीरपुर के निकटवर्ती गांव रकड़ियाल में स्थित वन स्टॉप सेंटर के परिसर से किया गया। पोषण माह के शुभारंभ पर एडीएम राहुल चौहान ने वन स्टॉप सेंटर के परिसर में एक पेड़ मां के नाम के तहत पौधरोपण किया। एडीएम ने कहा कि इस वर्ष भी सितंबर महीने को पोषण माह के रूप में मनाया जाएगा और इस पूरे महीने के दौरान जिलेभर में कई जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। एडीएम ने महिला एवं बाल विकास विभाग के साथ-साथ अन्य संबंधित विभागों और आम लोगों से भी पोषण माह से संबंधित गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आग्रह किया है। इससे पहले एडीएम और अन्य अतिथियों का स्वागत करते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी अनिल कुमार ने कहा कि पोषण माह में कदम रखते हुए हम उन विषयगत मुद्दों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं जो हमारे प्रयासों को और सार्थक बनाने में सहायक सिद्ध हो सकते हैं। पोषण के प्रति जागरूकता से हम सभी स्वस्थ होंगे और स्वस्थ नागरिक ही समृद्ध भारत का निर्माण कर सकते हैं। कार्यक्रम में मिशन शक्ति योजना की जिला समन्वयक कल्पना ठाकुर, जेंडर स्पेशलिस्ट वंदना ठाकुर, वन स्टॉप सेंटर के कर्मचारी और स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें