फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: 29 बेटियों का जन्मदिन मनाकर किया नववर्ष का शुभारंभ

विज्ञापन
भोरंज स्कूल में बेटियों के जन्मदिवस पर केक काटकर नव वर्ष मनाते हुए।संवाद
विज्ञापन
हमीरपुर। जिलेभर के शिक्षण संस्थानों में सोमवार को नववर्ष धूमधाम से मनाया गया। स्कूलों में नववर्ष पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों एवं अध्यापकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इसी क्रम में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोरंज में सोमवार को नववर्ष का शुभारंभ 29 बेटियों का जन्मदिन मनाकर किया गया।
विज्ञापन


इस अवसर पर स्कूल में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एसडीएम भोरंज संजय स्वरूप ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। जबकि, अध्यक्षता तहसीलदार भोरंज राहुल शर्मा ने की। प्रधानाचार्य ओंकार सिंह भाटिया ने मुख्यातिथि को शॉल और टोपी पहनाकर सम्मानित किया। एसडीएम भोरंज संजय स्वरूप ने विद्यार्थियों को नशे के खिलाफ जागरूक किया और मतदान के लिए सजग रहने की अपील की। इस मौके पर समस्त स्कूल स्टाफ मौजूद रहा। लेफ्टिनेंट नरैण मेमोरियल पब्लिक स्कूल घड़ोह में सोमवार को नववर्ष मनाया गया। विद्यार्थियों ने नव वर्ष के आगमन को लेकर कविताएं, सुंदर नृत्य, हैप्पी न्यू ईयर, बधाइयां जी, ग्रीटिंग कार्ड बनाओ सहित अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बाल गुरुकुल पब्लिक स्कूल कांगू, हमीरपुर कॉलेज ऑफ एजुकेशन, राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर, टौणी देवी में नववर्ष पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें