फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: खोखा धारकों को चार साल बाद मिलेंगी स्थायी दुकानें

Mon, 05 May 2025 12:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
सुनील शर्मा बिट्टू
विज्ञापन
हमीरपुर। बस स्टैंड हमीरपुर के सामने वर्षों से दुकानों के इंतजार में भटक रहे खोखा धारकों को अब राहत मिलने वाली है। प्रदेश सरकार ने स्पोर्ट्स शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के पास नई दुकानों के निर्माण के लिए 30 लाख रुपये की राशि लोक निर्माण विभाग को जारी कर दी है। इससे उन लोगों को स्थायी ठिकाना मिल सकेगा, जिन्हें पहले खोखे आवंटित नहीं हो पाए थे।
विज्ञापन

बता दें कि बस अड्डा के विस्तार और सड़क निर्माण के कारण कई खोखा धारकों को हटा दिया गया था। इस कारण कई खोखा धारक बेरोजगार हो गए थे। कुछ खोखा धारक दूसरी जगह शिफ्ट हो गए। मगर करीब एक दर्जन खोखा धारक वर्षों से स्थायी दुकानों के लिए सरकारी कार्यालयों का चक्कर काट रहे थे। अब जाकर उन्हें दुकानें मिलने की उम्मीद जगी है।
विनोद शर्मा, अश्विनी शर्मा, परमानंद शर्मा, सुलोचना देवी, जोगिंदर सोनी, शांति स्वरूप, पृथ्वी चंद, नितिन कुमार, जोगिंदर सिंह, संजीव कुमार, कमलेश कुमारी, जुल्फीराम और अनंत राम ने सरकार की इस पहल का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि चार वर्षों से वे मजदूरी कर अपने परिवार चला रहे थे, लेकिन अब सरकार की पहल से उन्हें दोबारा रोजगार का ठिकाना मिलने जा रहा है। खोखा धारकों ने बताया कि मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने न केवल इस मुद्दे को गंभीरता से लिया, बल्कि सरकार बनते ही इसके समाधान की दिशा में कार्रवाई शुरू करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें