फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: स्टाफ की कमी से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

Tue, 17 Mar 2026 04:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य संस्थानों में विभिन्न श्रेणियों में 96 पद खाली
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। जिले में स्वास्थ्य सेवाएं स्टाफ की कमी के कारण प्रभावित हो रही हैं। जिले के करीब 40 स्वास्थ्य संस्थानों में स्वीकृत 513 पदों में से 421 पद ही भरे हैं, जबकि 96 पद अभी भी खाली पड़े हैं। इन रिक्त पदों में मेडिकल ऑफिसर से लेकर अन्य श्रेणियों के पद शामिल हैं। रिक्त पदों के कारण अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में सेवाओं पर असर पड़ रहा है। जिले के विभिन्न अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में लंबे समय से कई पद खाली हैं। खासकर मेडिकल ऑफिसर, स्टाफ नर्स, लैब तकनीशियन और अन्य स्वास्थ्य कर्मचारियों के पदों में कमी बनी है। स्टाफ की कमी के कारण मौजूद कर्मचारियों पर काम का अतिरिक्त बोझ बढ़ गया है।

इससे मरीजों को भी कई बार परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीण क्षेत्रों के स्वास्थ्य संस्थानों में स्थिति और अधिक चुनौतीपूर्ण है। कई जगहों पर विशेषज्ञ डॉक्टरों के पद खाली होने से मरीजों को उपचार के लिए अन्य अस्पतालों का रूख करना पड़ता है। लोगों ने बताया कि स्वास्थ्य संस्थानों में पर्याप्त स्टाफ उपलब्ध होना जरूरी है। उन्होंने सरकार से जल्द खाली पदों को भरने की मांग की है।
विज्ञापन


बॉक्स

किस श्रेणी में कितने पद खाली

मेडिकल ऑफिसर के स्वीकृत 118 पदों में से 97 पद भरे हैं जबकि 21 खाली हैं। बीएमओ के छह पदों में से पांच भरे हैं और एक खाली है। स्टाफ नर्स के स्वीकृत 77 पदों में से 51 भरे और 26 खाली हैं। चतुर्थ श्रेणी में स्वीकृत 82 पदों में 54 भरी और 28 खाली हैं। लैब तकनीशियन और असिस्टेंट के 37 पदों में से 29 भरे और आठ खाली हैं। हालांकि फार्मेसी ऑफिसर में 44 स्वीकृत पदों के मुकाबले 48 सेवाएं दे रहे हैं, यहां पर चार सरप्लस हैं। वहीं सीएचओ के 149 स्वीकृत पदों में 137 भरे और 12 खाली हैं।
विज्ञापन


कोट

-खाली पदों की जानकारी समय-समय पर उच्च स्तर पर साझा की जाती है। स्वास्थ्य संस्थानों में स्टाफ की कमी जल्द दूर होगी। स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं दी जा रही हैं।-डॉ. प्रवीण चौधरी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी हमीरपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें