फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलों से होता है बौद्धिक विकास : विक्रम

Mon, 13 Jan 2025 12:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
लदरौर में क्रिकेट प्रतियोगिता के शुभारंभ पर निदेशक मंडल सदस्य विक्रम शर्मा को स्मृति चिन्ह देकर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जाहू (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के लदरौर में क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज रविवार को हुआ। इसमें क्षेत्र की एक दर्जन के अधिक टीमें भाग ले रही हैं।
प्रतियोगिता का आयोजन स्थानीय यूथ क्लब की ओर से किया जा रहा है। क्रिक्रेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हिमाचल प्रदेश खाद्य आपूर्ति निगम के निदेशक मंडल सदस्य एवं नंधन पंचायत के पूर्व प्रधान विक्रम शर्मा ने किया।
इस दौरान यूथ क्लब के सदस्यों ने हार पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर उनका स्वागत किया। उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों के चहुंमुखी विकास के लिए खेलकूद प्रतियोगिताएं बहुत जरूरी हैं, क्योंकि इससे बच्चों का मानसिक, बौद्धिक व शारीरिक विकास होता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि खेलकूद प्रतियोगिताओं के साथ अधिक से अधिक जुड़ै और नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने क्रिकेट प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए यूथ क्लब को 5100 रुपये देने की घोषणा की। इस अवसर पर झरलोग पंचायत के पूर्व प्रधान नरेश ठाकुर, पूर्व उप प्रधान नवीन ठाकुर, कमलेश कुमार, अनिल ठकुर, राकेश कुमार भुट्टो, बाबू खान, आशू, सुनील सोनी, पवन सिंह, प्रवीण कुमार, दिनेश व अन्य युवा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें