फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: हुनर से आत्मनिर्भर बन रहे विशेष बच्चे

विज्ञापन
पहचान विशेष विद्यालय में मोमबत्तियां व हैंडीक्राफ्ट बनाने का प्रशिक्षण लेते  विशेष बच्चे। स्रोत
विज्ञापन
पहचान विशेष विद्यालय में शुरू हुआ व्यावसायिक प्रशिक्षण
विज्ञापन

मोमबत्ती, तोरण, सजावटी दीये और लड़ियां बनाने का सीख रहे हुनर
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। विशेष बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से पहचान विशेष विद्यालय में सोमवार को व्यावसायिक प्रशिक्षण शुरू किया गया। प्रशिक्षण के तहत बच्चों को उनकी रुचि और क्षमता के अनुसार विभिन्न हस्तनिर्मित उत्पाद तैयार करने का हुनर सिखाया जा रहा है।
बच्चे मोम, जेली मोमबत्ती, तोरण, सजावटी लड़ियां, मंदिर की लड़ियां, सजावटी दीये और चाबी रखने के स्थान सहित कई उपयोगी सामान तैयार कर रहे हैं। उन्हें उत्पाद बनाने के साथ उनकी सजावट, पैकिंग और प्रस्तुति का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।
विज्ञापन

विद्यालय की संस्थापक एवं प्रधानाचार्य चेतना शर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य विशेष बच्चों को ऐसे व्यावहारिक कौशल प्रदान करना है, जिनका इस्तेमाल वे भविष्य में रोजगार या स्वरोजगार के लिए कर सकें। उन्होंने कहा कि विशेष बच्चों में प्रतिभा और हुनर की कमी नहीं है। सही अवसर और मार्गदर्शन मिलने पर वे अपनी क्षमताओं को बेहतर तरीके से सामने ला सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बच्चों द्वारा तैयार उत्पादों को अधिक लोगों तक पहुंचाने की योजना है। इससे बच्चों के हुनर को प्रोत्साहन मिलने के साथ उनकी मेहनत को भी पहचान मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें