फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: लावारिस कुत्तों के बधियाकरण के लिए लगेंगे विशेष शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
निदेशक ने पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। पशुपालन विभाग हमीरपुर में शनिवार को समीक्षा बैठक की अध्यक्षता निदेशक डाॅ. दीप शर्मा ने की। इसमें पशुपालन विभाग की विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की गई। इनमें गर्भित पशु आहार, उत्तम पशु पुरस्कार योजना, भेड़-बकरियों की बीमा योजना, 21वीं पशुगणना की प्रगति, हिम कुक्कट पाल, भेड़ बकरियों में पीपीआर और एफएमडी टीकाकरण, गोपाल योजना के अंतर्गत लावारिस पशुओं को आश्रित करने की योजना शामिल रही। पशुपालन विभाग के निदेशक ने विभिन्न योजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के बारे में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डाॅ. प्रदीप ने कहा कि सरकार की ओर से पशुओं के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन सभी योजनाओं की जानकारी पशुपालकों तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाना चाहिए। निदेशक डाॅ. प्रदीप शर्मा ने पशु कल्याण कार्यों के अंतर्गत एनिमल बर्थ कंट्रोल कार्यक्रम में लावारिस कुत्तों के बधियाकरण एवं टीकाकरण के लिए स्थानीय निकायों के सहयोग से शिविर आयोजित करने के बारे में विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए। इस कार्य के लिए शीघ्र ही धन राशि उपलब्ध करवाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें