फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: घर पर नहीं मिल रहे लोग, बिना ई-केवाईसी लौट रहे बिजली बोर्ड के कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
कई लोगों के पास आधार कार्ड नहीं, कुछ आधार कार्ड नंबर शेयर करने से कर रहें परहेज
विज्ञापन


प्रदेशभर में उपभोक्ताओं के बिजली मीटरों को आधार नंबर से लिंक करवाने की जारी है प्रक्रिया

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। बिजली मीटरों की ई-केवाईसी के कार्य में कुछ बिजली उपभोक्ताओं का असहयोग बाधक बन रहा है। इससे बिजली मीटर को आधार नंबर से जोड़ने की प्रक्रिया धीमी हो गई है। बिजली मीटरों को आधार नंबर से लिंक करने की प्रक्रिया प्रदेश भर में चली हुई है। इस प्रक्रिया के तहत बिजली बोर्ड के कर्मी घर-घर जाकर बिजली मीटरों को आधार कार्ड से लिंक करवा रहे हैं। हमीरपुर बिजली बोर्ड उपमंडल के तहत करीब 25 हजार बिजली उपभोक्ता हैं। उपमंडल के तहत कितने उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी हुई है, इसकी जानकारी शिमला से मंगवाई जा रही है। हमीरपुर उपमंडल के तहत कई बार बिजली बोर्ड के कर्मियों को बिना ई-केवाईसी ही लौटना पड़ रहा है। बिजली बोर्ड के कर्मी जब ई-केवाईसी कार्य के लिए उपभोक्ता के घर पहुंच रहे हैं तो अधिकतर समय पर लोग घरों में नहीं मिल रहे हैं। कई घरों पर ताले लगे मिल रहे हैं। लोग अपने दैनिक कार्यों को निपटाने के लिए घरों से बाहर चले जाते हैं। नौकरी पेशा लोग नौकरी करने के लिए घरों से बाहर निकलते हैं तथा शाम या रात तक लौट रहे हैं। कई लोगों के पास आधार कार्ड नहीं हैं। कुछ लोग वित्तीय जोखिम के डर से अपने आधार नंबर भी शेयर नहीं कर पा रहे हैं। इससे ई-केवाईसी कार्य में अधिक समय लग रहा है। बिजली बोर्ड के कर्मियों को एक ही घर में लगे बिजली मीटर की ई-केवाईसी करने के लिए चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। बिजली बोर्ड हमीरपुर के एसडीओ सौरभ राय ने कहा कि ई-केवाईसी के दौरान कई बिजली उपभोक्ता आधार नंबर साझा करने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। उन्होंने लोगों से सहयोग का आग्रह किया है। कहा कि लोग अपने निकटतम बिजली बोर्ड कार्यालय से संपर्क करें। एक समय निर्धारित करें ताकि बिजली बोर्ड कर्मी घर आएं और बिजली मीटरों से आधार नंबर जोड़ने की प्रक्रिया को संपन्न करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें