फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: नादाैन के कांगू में एक ही छत के नीचे विभिन्न टेस्ट की जल्द मिलेगी सुविधा

Thu, 30 Oct 2025 01:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
कांगू में खंड सार्वजनिक स्वास्थ्य इकाई का भवन तैयार। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हमीरपुर। उपमंडल नादौन के तहत कांगू में ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट (बीपीएचयू) का भवन बनकर तैयार हो गया है। इसके निर्माण से अब जल्द ही एक छत के नीचे विभिन्न प्रकार के टेस्टों की सुविधा मरीजों को मिलेगी।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत इस पर करीब 50 लाख रुपये का बजट खर्च किया जा रहा है। एनएचएम की ओर से जल्द ही विभिन्न टेस्टों के लिए आवश्यक उपकरण लगाए जाएंगे। उपकरण लगाने सहित अन्य औपचारिकताओं के बाद इकाई का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

हालांकि स्वास्थ्य खंड गलोड़ के तहत यूनिट का निर्माण गलोड़ में होना प्रस्तावित था। यहां पर पर्याप्त भूमि नहीं मिलने के कारण गलोड़ से करीब दस किलोमीटर दूर कांगू में यूनिट तैयार की गई है।
विज्ञापन

यूनिट के शुरू होने से खासकर ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को विशेष लाभ होगा। उन्हें अब जांच के लिए जिला मुख्यालय की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। यूनिट में आधुनिक मशीन लगाई जाएंगी। इससे विभिन्न टेस्ट की रिपोर्ट भी जल्द मिलेगी।
कई जरूरी जांच सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होने से समय की भी बचत होगी। वहीं, इलाज में आने वाला खर्च भी कम होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें