फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: किक बॉक्सिंग में रजत पदक विजेता सोमिल सम्मानित

Sun, 27 Jul 2025 12:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
बढ़ेडा पंचायत में खिलाड़ी किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में रजत पदक विजेता सोमिल पठानियां को किया सम
विज्ञापन
कांगू(हमीरपुर)। ग्राम पंचायत बढ़ेडा में शनिवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में राष्ट्र स्तरीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में रजत पदक विजेता सोमिल पठानिया को सम्मानित किया गया। बढ़ेडा पंचायत के प्रधान राजेश शर्मा ने कहा कि राष्ट्र स्तरीय ओपन किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन छत्तीसगढ़ प्रशासन की ओर से 21 जुलाई तक जुनैदा इंडोर स्टेडियम रायपुर में हुआ। इसमें देशभर के सभी राज्यों के 800 खिलाड़ियों और हिमाचल के 40 खिलाड़ियों ने अलग-अलग भारवर्ग में सात पदक अपने नाम किए। बढ़ेडा पंचायत के सोमिल पठानिया ने अंडर- 45 भार वर्ग में भाग लेकर रजत पदक प्राप्त किया। गांव में पहुंचने के बाद पंचायत की ओर से युवा खिलाड़ी को सम्मानित किया गया। इस मौके पर पंचायत सचिव मीना धीमान, वार्ड सदस्य किशोर चंद सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें