फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़सर के लोगों को हर समस्या का निवारण मेरी प्राथमिकता : लखनपाल

Tue, 08 Aug 2023 05:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
भोटा (हमीरपुर)। विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने कहा कि बड़सर विधानसभा क्षेत्र के एक-एक गांव का चहुंमुखी विकास और एक-एक व्यक्ति की समस्या का निवारण, उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए वह दिन-रात कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन




सोमवार को भोटा में लोगों की समस्याएं जानने एसडीएम और अन्य अधिकारियों के साथ पहुंचे इंद्रदत्त लखनपाल ने कहा कि प्रदेश सरकार के कुछ माह के कार्यकाल में ही बड़सर विधानसभा क्षेत्र के लिए करोड़ों रुपये की नई योजनाएं स्वीकृत की गई हैं। इन योजनाओं के क्रियान्वयन से बड़सर विधानसभा क्षेत्र तेजी से प्रगति के पथ पर अग्रसर होगा।



विधायक ने कहा कि पिछले महीने भारी बारिश के कारण बड़सर विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में भारी नुकसान हुआ है। कई जगह मौके पर जाकर नुकसान का जायजा लिया है और प्रभावितों को तुरंत राहत प्रदान करने तथा मरम्मत कार्य आरंभ करने के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर विधायक ने स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं और कई समस्याओं का मौके पर ही निवारण कर दिया। जबकि, अन्य समस्याओं के अतिशीघ्र निवारण के लिए भी अधिकारियों को निर्देश जारी किए।
विज्ञापन




कार्यक्रम के दौरान भोटा के शीतला माता एवं शिव मंदिर कमेटी ने आपदा राहत कोष के लिए 1,51,000 रुपये, ग्राम पंचायत जनैहन के उपप्रधान अशोक कुमार ने 11 हजार रुपये और गांव टिक्कर ब्राह्मणा के सेवानिवृत्त अध्यापक ध्यान चंद ने भी 11 हजार रुपये का चेक इंद्र दत्त लखनपाल को सौंपा। विधायक ने इस अंशदान के लिए सभी संबंधित लोगों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें