फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: ई-केवाईसी 28 तक न हुई तो रुक सकती है सामाजिक सुरक्षा पेंशन

Wed, 18 Feb 2026 05:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
समीरपुर में ई-केवाईसी करवाने पहुंचे पंजीकृत कामगार। -स्रोत : विभाग
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला हमीरपुर के हजारों सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभार्थियों को अपनी ई-केवाईसी करवानी होगी। कल्याण विभाग ने स्पष्ट किया है कि पेंशन का सुचारू लाभ लेने के लिए ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी करना अनिवार्य है। जिला कल्याण अधिकारी निर्देश जारी किए हैं कि सभी पेंशनभोगी 28 फरवरी तक अपना सत्यापन करवा लें अन्यथा उन्हें आगामी पेंशन से वंचित होना पड़ सकता है।
विज्ञापन

लाभार्थियों की सुविधा के लिए प्रशासन ने पंचायत स्तर पर व्यवस्था की है। लोग अपने नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र या संबंधित तहसील कल्याण अधिकारी कार्यालय में आवश्यक दस्तावेजों के साथ जाकर ई-केवाईसी करवा सकते हैं। यदि किसी का आधार कार्ड नहीं बना है या उसमें कोई त्रुटि है, तो वे सीधे तहसील कार्यालय में संपर्क कर सुधार करवा सकते हैं।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह कदम केवल पात्र व्यक्तियों तक लाभ पहुंचाने और व्यवस्था में पारदर्शिता लाने के लिए उठाया गया है। जिला कल्याण अधिकारी, हमीरपुर चमन लाल शर्मा ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन के सभी लाभार्थियों के 28 फरवरी तक ई-केवाईसी नहीं हुई तो पेंशन रोकी जा सकती है। हमारा लक्ष्य है कि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी लाभ से वंचित न रहे, इसलिए समय रहते औपचारिकताएं पूरी करें।
विज्ञापन

समीरपुर और पंजोत में 286 कामगारों की केवाईसी पूरी
हमीरपुर। प्रदेश भवन एवं सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड ने मंगलवार को समीरपुर और पंजोत पंचायतों में विशेष शिविर लगाकर 286 पंजीकृत कामगारों की केवाईसी प्रक्रिया पूरी की। समीरपुर में 99 और पंजोत में 187 कामगारों के दस्तावेजों का सत्यापन किया गया। जिला कामगार कल्याण अधिकारी रश्मि ठाकुर ने बताया कि इन शिविरों का उद्देश्य कामगारों को सरकारी सुविधाओं और वित्तीय सहायता का लाभ बिना किसी देरी के सुनिश्चित करना है। अधिकारी ने सभी पंजीकृत कामगारों से अपील की है कि वे अपनी केवाईसी प्रक्रिया समय पर पूर्ण करवाएं, ताकि भविष्य में किसी भी योजना के लाभ से वंचित न रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें