रंगस (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन की ग्राम पंचायत जोलसप्पड़ के गांव थाई की अनिता कुमारी पत्नी अश्वनी कुमार को मंगलवार देर शाम को एक जहरीले सांप ने डस लिया। उसकी हालत नाजुक देखकर उसे बेहोशी की हालत में परिजनों ने मेडिकल कॉलेज हमीरपुर पहुंचाया।
पीड़ित महिला के पति अश्वनी कुमार ने बताया कि मंगलवार की शाम को अनिता कुमारी घर के पास ही घास काट रही थी। फिर अचानक ही उसे एक सांप ने डस लिया। जब तक वह मौके पर पहुंचा तब तक अनिता कुमारी बेहोश हो चुकी थी। बेहोशी की हालत में उसको तुरंत डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर में पहुंचाया। वहां पर चिकित्सकों ने उसको दाखिल कर लिया तथा वहीं पर अब उसका उपचार चल रहा है। अब उसके स्वास्थ्य में कुछ सुधार है। परिजनों के अनुसार अनिता कुमारी को तीसरी बार सांप ने डसा है।