संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। वीरवार को वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला परोल और राजकीय उच्च पाठशाला मझेली में आयोजित अंडर-19 छात्र वर्ग की दो दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। इसमें हुई हैंडबाल प्रतियोगिता में स्नाही स्कूल ने कांगू को 11-10 से हराकर खिताब अपने नाम किया।
वहीं, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोरंज, कुठेड़ा और टौणी देवी में आयोजित प्रतियोगिताओं में सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। इन स्कूलों में प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को होगा।
परोल में इंडोर खेलों का समापन प्रधानाचार्य विपिन माहिल ने करवाया। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को मेडल और ट्राफी देकर सम्मानित किया।
इस दौरान कुश्ती में हिम अकादमी पब्लिक स्कूल विकास नगर (हैप्स) विजेता और ब्लू स्टार पब्लिक स्कूल हमीरपुर उपविजेता, ताइक्वांडो में ऊहल विजेता और चंबोह उपविजेता, टेबल टेनिस में हैप्स विजेता और बाल हमीरपुर उपविजेता, भारोत्तोलन में लंबलू विजेता और बोहणी उपविजेता, कुराश में ऊहल विजेता और कांगू उपविजेता तथा जुड्डो में ऊहल विजेता और कांगू स्कूल उपविजेता बना।
प्रतियोगिता में राज्य स्तर के लिए चयनित खिलाड़ी सुंदरनगर में हमीरपुर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। खिलाड़ियों के लिए डिडवीं में कोचिंग शिविर आयोजित होगा। इस मौके पर सहायक समन्वयक सुरेंद्र कुमार, सेवानिवृत्त एडीपीओ सुनील कपिल सहित अन्य उपस्थित रहे।
इसी प्रकार मझेली में आयोजित हैंडबाल प्रतियोगिता का समापन उच्च शिक्षा उपनिदेशक डॉ. एमआर चौहान ने किया। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
प्रतियोगिता के समापन पर हैंडबाल का फाइनल मुकाबला कांगू और स्नाही के बीच खेला गया, जिसमें स्नाही ने कांगू को 11-10 के अंतर से हराकर जिला स्तरीय खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी ऊना में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। खिलाड़ियों के लिए 22 से 26 अक्तूबर तक गौना करौर में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा।
परोल स्कूल में आयोजित इंडोर खेलकूद प्रतियोगिता के समापन पर विजेता टीम को सम्मानित करते मुख्याति