फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: भारत माता की जय, पाकिस्तान मुर्दाबाद के लगाए नारे

Tue, 29 Apr 2025 12:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर(हमीरपुर)। मुस्लिम सुधार सभा एवं मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सोमवार को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में सुजानपुर में प्रदर्शन किया। इस दौरान भारत माता की जय, आतंकवादी पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए।
विज्ञापन


मुस्लिम सुधार सभा सुजानपुर के प्रधान निजामुद्दीन खान की अगुवाई में समुदाय के लोगों ने डोली महाराणा प्रताप चौक के पास आतंकी पाकिस्तान के खिलाफ नारे लगाए और पहलगाम में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि आतंकवाद को किसी भी सूरत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आतंकवाद का जन्मदाता पाकिस्तान है और पाकिस्तान सदियों से इसी तरह के गलत काम करते आया है लेकिन प्रदेश और केंद्र सरकार पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम उठाए। आतंकवाद के खात्मे के लिए हम सब एक साथ हैं। निजामुद्दीन ने कहा कि हम लोग अपने समुदाय के लोगों से अपील करते हैं कि सुजानपुर में जो भी कोई काम इत्यादि करने के लिए आता है, वह पहले सीधा थाना जाए, अपना नाम पंजीकृत करवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें