फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगड़ में स्लेटपोश मकान जलकर राख

विज्ञापन
सुजानपुर के तहत ग्राम पंचायत रंगड़ में एक स्लेटपोश मकान में आग से जले सामान बाहर निकालते लोग। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। उपमंडल सुजानपुर के तहत ग्राम पंचायत रगड़ में एक स्लेटपोश मकान जलकर राख हो गया। आग से करीब सात लाख रुपये का नुकसान हुआ है। मौके पर उपमंडल अधिकारी नागरिक समेत राजस्व अधिकारियों ने पहुंचकर 10,000 रुपये की फौरी राहत राशि पीड़ित परिवार को दी।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक वीरवार को आशा देवी के घर में अचानक आग लग गई। इससे तीन कमरों का स्लेटपोश मकान जलकर राख हो गया। जिसमें घरेलू सामान के अलावा अन्य सामान भी था। उपमंडल अधिकारी नागरिक शिल्पी बेक्टा, तहसीलदार सुरेश शर्मा, कानूनगो संतोष ठाकुर और पटवारी संजय शर्मा ने मौका देखकर पीड़ित परिवार को फौरी राहत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें