फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: ठंड के मौमस में त्वचा की नमी गायब, बढ़ रहा रुखापन

Sun, 04 Jan 2026 01:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
आयुर्वेदिक अस्पताल हमीरपुर के होम्योपैथिक क्लीनिक में मरीज को जांचती डॉ. पूनम। संवाद
विज्ञापन
हमीरपुर। ठंड के मौसम में त्वचा की नमी गायब हो रही है। त्वचा में रुखापन बढ़ने के बाद खुजली व दर्द हो रहा है। आयुर्वेदिक अस्पताल हमीरपुर के होम्योपैथिक क्लीनिक में त्वचा रोगियों की संख्या में इजाफा हुआ है।
विज्ञापन

होम्योपैथिक क्लीनिक में रोजाना 30 से 35 के करीब ओपीडी है। इसमें से करीब 15 मरीज त्वचा रोग से पीड़ित पहुंच रहे हैं। सर्दी में फंगल इंफेक्शन के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। सर्दी में हवा में नमी कम होने और गर्म पानी से नहाने से त्वचा की नमी छिन जाती है, जिससे त्वचा खिंची हुई और परतदार हो जाती है। होंठों में तेल ग्रंथियां नहीं होतीं, इसलिए वे जल्दी सूखते हैं और ठंडी हवा से फट जाते हैं।
साफ-सफाई में लापरवाही के कारण त्वचा पर चक्कते, खुजली, दाद आदि के मरीज बढ़ रहे हैं। ठंड के मौसम में त्वचा में रुखापन आ जाता है।
आयुर्वेदिक अस्पताल हमीरपुर के होम्योपैथिक क्लीनिक की चिकित्सक डॉ. पूनम ने बताया कि होम्योपैथिक क्लीनिक में 10 से 15 मरीज त्वचा रोग से पीड़ित पहुंच रहे हैं। इसके अलावा घुटनों के दर्द सहित अन्य दर्द से भी लोग पीड़ित हैं। उन्हें उचित स्वास्थ्य सलाह दी जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें