परिवार ने सबसे पहले पार्किंग में खड़ी दूसरी गाड़ी को बाहर निकाला तथा आग बुझाने का प्रयास किया। इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने सबसे पहले घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला तो सामने आया कि 5 लोग देर रात मुंह पर कपड़ा बांधकर आए। तीन लोग बोतल से पेट्रोल फेंक आग लगाकर मौके से भाग खड़े हुए। पुलिस टीम पूरे शहर के सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि जिस समय घर में आग लगाने का प्रयास किया गया। उस समय पूरा परिवार घर के अंदर सोया हुआ था। समय रहते परिवार के लोग नहीं जागते तो बड़ी घटना घट सकती थी। फिलहाल पुलिस टीम जांच में जुटी हुई है। एसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस टीम मामले की गहनता से जांच कर रही है।