शिव मंदिर भड़मेली में श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ पर कलश निकालती महिलाएं। स्रोत: जागरूक पाठक
ताल (हमीरपुर)। शिव मंदिर भड़मेली में सोमवार को जन्माष्टमी के उपलक्ष्य पर श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कथा के शुभारंभ पर कथाव्यास आचार्य पंकज शर्मा की अगुवाई में भजन-कीर्तन के साथ कलश यात्रा निकाली गई। इसमें महिलाएं और बच्चे विशेष रूप से शामिल रहे।
कथा के प्रथम दिन आचार्य पंकज शर्मा ने कहा श्रीमद्भागवत सुनने से जन्म-जन्मांतर के पाप नष्ट हो जाते हैं। कथा मन को शांत करती है और संशय दूर करती है। इससे मनुष्य को मुक्ति मिलती है और भवसागर से पार जाया जा सकता है। वहीं सोया हुआ ज्ञान और वैराग्य कथा श्रवण से जागृत हो जाता है। जीवन के समस्त विकारों को नष्ट करने के लिए मनुष्य को कथा का श्रवण करना चाहिए।