फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर डिपो में चालकों की कमी, सात स्थानीय रूट प्रभावित

Mon, 20 Apr 2026 12:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) का हमीरपुर डिपो इन दिनों चालकों की कमी से जूझ रहा है, जिसका सीधा असर स्थानीय बस रूट पर पड़ रहा है।
विज्ञापन

डिपो में वर्तमान में करीब 156 चालक और लगभग 180 परिचालक कार्यरत हैं, जो निर्धारित सेवाओं के लिए पर्याप्त नहीं हैं। चालकों की कमी के चलते डिपो के करीब सात स्थानीय रूट प्रभावित हो गए हैं। इनमें हमीरपुर से उखली, हमीरपुर-लदरौर वाया झरनौट, हमीरपुर-चंद्र रूही और हमीरपुर-शिमला सहित अन्य प्रमुख रूट शामिल हैं।
स्थिति यह है कि कुछ रूटों पर बसें अब रोजाना नहीं चल पा रहीं, बल्कि दूसरे या तीसरे दिन ही संचालित की जा रही हैं। वहीं, कुछ रूटों पर सेवाएं तीन से चार दिन के अंतराल पर चल रही हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों का कहना है कि बसों की अनियमितता के कारण उन्हें निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है या फिर लंबे समय तक अन्य बसों का इंतजार करना पड़ता है। उन्होंने निगम प्रबंधन से मांग की है कि जल्द से जल्द चालकों की भर्ती या अस्थायी व्यवस्था कर बस सेवाओं को सुचारू बनाया जाए।
कोट
समस्या के समाधान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही स्थिति में सुधार होगा। -राहुल कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक, एचआरटीसी हमीरपुर डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें