फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलिथीन का प्रयोग न करें दुकानदार : बीडीओ

विज्ञापन
खंड विकास अधिकारी टौणी देवी सिकंदर व्यापार मंडल के साथ बैठक करते हुए। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
टौणी देवी(हमीरपुर)। खंड विकास अधिकारी टौणी देवी सिकंदर ने कहा कि टौणी देवी बाजार में दुकानदार एकल उपयोग प्लास्टिक और दूसरे प्रतिबंधित प्लास्टिक का प्रयोग न करें। व्यापार मंडल टौणी देवी के पदाधिकारियों के साथ खंड विकास अधिकारी ने शुक्रवार को बैठक की।
विज्ञापन

बैठक में ग्राम पंचायत बारीं के प्रधान रविंद्र ठाकुर भी मौजूद रहे। इस दौरान खंड विकास अधिकारी सिकंदर ने कहा कि सरकार ने प्रतिबंधित प्लास्टिक के इस्तेमाल पर पूर्ण रोक लगा दी है। अवहेलना करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है और चालान काटे जा रहे हैं।
उन्होंने दुकानदारों से आग्रह किया है कि वह प्रतिबंधित प्लास्टिक का प्रयोग न करें अन्यथा आगामी दिनों विशेष अभियान चलाकर जुर्माना वसूला जाएगा। उन्होंने कहा कि दुकानदार सिंगल यूज प्लास्टिक पर भी रोकथाम लगाएं। इससे क्षेत्र की सुंदरता बनी रहे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में व्यापार मंडल के अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए विस्तार से चर्चा भी की गई। इस दौरान खंड विकास कार्यालय के एसईपीओ रवि ठाकुर, एसवीएम के खंड समन्वयक सुजय कटोच, व्यापार मंडल के प्रधान पवन सोनी, उप प्रधान अमरदीप राणा और अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें