सुजानपुर मेले में जलेबी की दुकान पर खरीदारी करते हुए ग्राहक। संवाद
सुजानपुर (हमीरपुर)। मौसम और महंगे प्लॉट की मार झेल रहे दुकानदारों ने अब जलेबी के दाम घटाकर ग्राहकाें को अपनी ओर आकर्षित करने का दांव खेला है। दुकानदार मेले में आवाजे लगाकर जलेबी बेच रहे हैं।
सुजानपुर के मेले में पहले जहां दुकानदार 200 रुपये प्रतिकिलो जलेबी बेच रहे थे। वहीं, अब दुकानदारों ने जलेबी के दाम घटाकर 120 रुपये से 150 रुपये प्रति किलो कर दिया है। बाजार में भले ही जलेबी के दाम कम नहीं हुए हैं, लेकिन दुकानदारों ने समोसे के दामो में बढ़ोतरी कर दी है।
बाजार में समोसे के दामों में पांच रुपये की बढ़ोतरी की गई है। बाजार में दस रुपये में बिकने वाला समोसा अब 15 रुपये प्रति पीस बिक रहा है। मेले में धीरे-धीरे कम हो रहे कारोबार के कारण दुकानदारों ने जलेबियों के दाम कम किए हैं। दाम कम होने से लोग जमकर जलेबी की खरीदारी कर रहे हैं।
होली मेले में मंदी की मार, खराब मौसम, विद्यार्थी की वार्षिक परीक्षाओं के कारण और मेले में महंगे प्लाॅटों के करण मुनाफा नहीं हो पाया है। माना जा रहा है कि अंतिम दिनों में खर्च को पूरा करने को लेकर दाम में कमी की गई है।
सुजानपुर मेले में जलेबी की दुकान पर खरीदारी करते हुए ग्राहक। संवाद