फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: फुटपाथ पर सजी दुकानदारी, सड़कों पर जनता, प्रशासन मौन

Sat, 24 May 2025 01:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
संदीप कुमार
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। स्थानीय बाजार में अव्यवस्था सड़कों पर नजर आ रही है। बढ़ते यातायात और पार्किंग की कमी के साथ ही अतिक्रमण से भी शहर सिकुड़ गया है।
विज्ञापन

यही वजह है कि शहर में फुटपाथ पर दुकानदारी हो रही है और आमजन जोखिम उठाकर सड़कों पर चलने को मजबूर हैं। नादौन बाजार में हर तरफ सड़कों पर अतिक्रमण का जाल बिछा हुआ है। ऐसा नहीं कि इस अतिक्रमण व अव्यवस्था से जिम्मेवार भलीभांति अवगत हैं, लेकिन उनकी चुप्पी आमजन पर भारी पड़ती है। आलम यह है कि नादौन शहर में पैदल चलने वालों के लिए यात्रा सुरक्षित नहीं है। राहगीरों के लिए बने फुटपाथ पर दुकानदार का सामान सजाए हुए हैं।
वहीं, दोपहिया, चारपहिया वाहन सड़क पर ही खड़े रहते हैं, जिसके कारण राहगीर मजबूरी में रफ्तार भर रहे वाहनों के बीच सड़कों पर चलने के लिए विवश हैं। बावजूद इसके जिम्मेदार अधिकारी फुटपाथ से अतिक्रमण हटाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे हैं।
विज्ञापन

नादौन बस स्टैंड के नजदीक कन्फेक्शनरी की दुकानों के आगे दूध, ब्रेड आदि सप्लाई करने वाले बड़े वाहन सड़क के किनारे पर लंबे समय तक खड़े रहते हैं। दुकानदारों की ओर से ऐसे वाहनों से सामान उतरवाया जाता है। इससे दिनभर शहर की सड़कों पर वाहन जाम में फंसे रहते हैं।

-
शहर में अतिक्रमण करना आम बात हो गई है। प्रशासन को इस समस्या की सुध लेनी चाहिए। प्रशासन की चुप्पी अतिक्रमण को बढ़ावा देती है।-संजीव कुमार

आए दिन जाम की समस्या यहां बनी होती है। घर से निकलते समय सोचना पड़ता है कि समय पर गंतव्य तक पहुंच पाएंगे कि नहीं। प्रशासन मात्र कोरे दावे करता है।-मुन्ना
विज्ञापन


फुटपाथ पर लोगों की ओर से सामान सजाया जाता है। नगर परिषद नादौन को ऐसे में मामलों में हस्तक्षेप करना चाहिए।-संदीप कुमार

राहगीरों को मजबूरी में सड़कों पर चलना पड़ता है। यदि फुटपाथ खाली होंगे, तो तभी लोग यहां पर चल पाएंगे। -अश्विनी कुमार

कोट

यातायात नियमों की उल्लंघना करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। यदि कोई समस्या पेश आ रही है तो उसका समाधान किया जाएगा।-निर्मल सिंह, थाना प्रभारी नादौन

पुलिस और नगर परिषद को निर्देश दिए गए हैं कि जहां पर यातायात नियमों की अवहेलना या अतिक्रमण हो, वहां पर नियमों के मुताबिक कार्रवाई की जाए।
-राकेश शर्मा, एसडीएम नादौन

नगर परिषद की ओर से समय-समय पर अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई की जाती है। दुकानदारों को जागरूक भी किया जाता है। दुकानदार कुछ समय तक तय सीमा में सामान रखते हैं, उसके बाद पुन: फुटपाथ पर सामान सजा लेते हैं।-रमन कुमार, ईओ, नगर परिषद नादौन

संदीप कुमार

संदीप कुमार

संदीप कुमार

संदीप कुमार

संदीप कुमार

संदीप कुमार

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें