फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: दुकानदारों पर पड़ रही ऑनलाइन और मंदी की मार, ठप हो रहा है कारोबार

Sun, 30 Nov 2025 01:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
वीरेंद्र कुमार
विज्ञापन
विनाेद शर्मा
विज्ञापन

अवाहदेवी (हमीरपुर)। दिन-प्रतिदिन मंदी की मार झेल रहा कारोबार धीरे-धीरे ठप हो रहा है। व्यापार के ठप होने से व्यापारियों के माथे पर चिंता की लकीरे भी साफ दिखाई दे रही हैं। किराये की दुकानें लेकर अपनी अजीविका कमा रहे दुकानदारों को भविष्य की चिंता सता रही है।
दुकानदारों को सबसे बड़ी मार ऑनलाइन खरीदारी की झेलनी पड़ रही है। व्यापारियों की मानें तो ऑनलाइन खरीदारी को लेकर शीघ्र ही नीति नहीं बनाई गई तो कारोबारियों को अपना धंधा समेटना पड़ सकता है। अवाहदेवी ग्रामीण क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। ऐसे में यहां पर लोग ग्रामीणों की खरीदारी पर ही निर्भर हैं।
विज्ञापन

दुकानदारों की मानें तो अवाहदेवी में पार्किंग की समस्या, बसों का बाजार के रास्ते से न आना, ऑनलाइन खरीदारी का बढ़ना, सुविधाओं की कमी के कारण कारोबार पर असर पड़ रहा है। पहले लोग बाजार में मोल भाव कर खरीदारी करते थे, लेकिन ऑनलाइन खरीदारी के कारण दुकानदारों का भविष्य अंधकारमय होता नजर आ रहा है।
बाजार में दुकानदारों को दुकान का किराया, बिजली के बिल के अलावा अन्य खर्चे भी चुकता करने पड़ रहे हैं। इसका सीधा असर वस्तु के मूल्य पर पड़ता है। इससे वस्तुओं का मूल्य बढ़ जाता है। इसके विपरीत गुणवत्ता का भी ध्यान रखना जरूरी है, जबकि ऑनलाइन खरीदारी में यह खर्चे नहीं जुड़ते हैं और गुणवत्ता भी सही नहीं होती है।
व्यापारियों का कहना है कि अवाहदेवी कस्बे में व्यापार को बढ़ावा देने के लिए पार्किंग स्थल का निर्माण, बस रूट को दोबारा पुराने मार्ग पर लाने, स्थानीय बाजार को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करने की दिशा में कदम उठाए जाएं, तो कस्बे के बाजार में एक बार फिर रौनक लौट सकती है।


-
बाजार में ग्राहकों की आमद कम हो गई है। लोग अब ऑनलाइन खरीदारी को अधिक महत्व दे रहे हैं। ऑनलाइन खरीदारी के बढ़ते प्रभाव के कारण छोटे दुकानदार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। अगर ऑनलाइन खरीदारी को लेकर नीति नहीं बनाई तो छोटे व्यापारी डूब जाएंगे। -चुनी लाल शर्मा, दुकानदार


कस्बे में पार्किंग सुविधा की कमी एक बड़ी समस्या है। अगर कोई व्यक्ति वाहन को लेकर बाजार में खरीदारी करने के लिए पहुंचता है तो उसे वाहन पार्क करना मुश्किल हो जाता है। मुख्य बाजार में ग्राहकों को वाहन खड़ा करने की समुचित व्यवस्था हो तो व्यापार को गति मिल सकती है। -पवन कुमार, दुकानदार

कस्बे को नुकसान पहुंचाने वाला एक और बड़ा कारण बसों का बाईपास होकर निकलना है। पहले जब बसें मुख्य बाजार से होकर गुजरती थीं, तब राहगीर और यात्री अक्सर खरीदारी कर लेते थे। इससे बाजार में रौनक बनी रहती थी, लेकिन अब बसों के रूट बदलने से बाजार में ग्राहक कम हो गए हैं। -मनोज चौहान
विज्ञापन



स्थानीय स्तर पर कारोबार बढ़ाने के लिए बुनियादी सुविधाओं का विकास बेहद जरूरी है। यदि पार्किंग, बसों की आवाजाही और बाजार में साफ-सफाई की व्यवस्था सुधारी जाए तो ग्राहकों की आवाजाही में निश्चित रूप से बढ़ोतरी होगी। इससे छोटे व्यापारियों को लाभ मिलेगा। -वीरेंद्र कुमार

वीरेंद्र कुमार

वीरेंद्र कुमार

वीरेंद्र कुमार

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें