हमीरपुर। महिला पुलिस थाना हमीरपुर में एक दुकानदार के खिलाफ पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज हुआ है। आरोपी दुकानदार पर एक नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का आरोप है। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसके साथ ही दोपहर बाद आरोपी दुकानदार को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है। आरोपी को वीरवार को हमीरपुर कोर्ट में पेश किया जाएगा। इससे पूर्व जिला मुख्यालय में एक दस्तावेज लिखने वाले व्यक्ति के खिलाफ भी नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज है, जिसका कोर्ट में चालान भी पेश हो चुका है। डीएसपी हमीरपुर रेणु शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों का मेडिकल भी करवाया जाएगा।