एसएचओ नादौन प्रवीण राणा रंगस में घर-घर जाकर लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव के बारे में जानकारी द?
- फोटो : Hamirpur-HP
रंगस (हमीरपुर)। प्रदेश में कोरोना वायरस के आए दिन कई मामले सामने आ रहे हैं। इस महामारी के बीच लोग दिल्ली, चंडीगढ़, पंजाब राज्यों से हिमाचल प्रदेश में आ रहे हैं। नादौन क्षेत्र में भी बाहरी राज्यों से काफी लोग आ चुके हैं। इसी के बीच नादौन के थाना प्रभारी प्रवीण राणा ने बड़ा, चोड़ू सपड़ोह की पंचायतों का दौरा किया और बाहर से आए लोगों का निरीक्षण किया। इन तीनों पंचायतों में 240 लोग बाहरी राज्यों से आए हैं और वह अपने घर में ही होम क्वारंटीन में हैं। सरकार की ओर से दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करें और मास्क लगाकर रखें। इसलिए अपने घर पर ही रहें और बाहर न घूमें। जो लोग होम क्वारंटीन हैं, अगर कोई भी व्यक्ति सरकार के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करेगा तो उसके खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा। उन्होंने पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर की ओर से जारी एडवाइजरी के बारे में भी लोगों को जागरूक किया। इस दौरान तीनों पंचायतों के प्रधान भी उनके साथ रहे।