पट्टा (हमीरपुर)। प्रशासन की हिदायतों के अनुसार बाहरी राज्यों से आ रहे लोगों की सघन जांच व कोरोना महामारी से बचाव के लिए उपमंडल भोरंज में क्वारंटीन सेंटर बनाए गए हैं। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खरवाड़, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पट्टा, प्राथमिक पाठशाला तरकवाड़ी, माध्यमिक पाठशाला करहा को क्वारंटीन सेंटर बनाया गया ताकि, महामारी को लेकर लोग अपने घरों में परिवार को परेशान न करें। इसकी जानकारी ग्राम पंचायत खरवाड़ के प्रधान मदन कौशल ने दी और सभी ग्राम वासियों से अपील की है कि अपने घरों में रहें और सुरक्षित रहें। परिवार व गांव के अन्य लोग भी सामाजिक दूरी और मास्क का खास ख्याल रखें।