फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुजानपुर नप में शकुंतला अध्यक्ष, पवन बन सकते हैं उपाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
सजानपुर (हमीरपुर)। नगर परिषद सुजानपुर में करीब 21 वर्ष बाद फिर से शकुंतला देवी के अध्यक्ष पद पर विराजमान होने के प्रबल आसार बन गए हैं। इससे पहले नगर पंचायत के समय 1998 में शकुंतला अध्यक्ष पद पर रही थीं।
विज्ञापन

वह इस वार भी वार्ड नंबर 2 से ही निर्वाचित हुई हैं। दूसरी ओर अब तक हुए चुनाव में वार्ड 7 से कोई भी उच्च ओहदा नहीं मिल पाया है। जबकि, इस बार यहां से उपाध्यक्ष मिलने की प्रबल संभावना है। नगर परिषद सुजानपुर की अध्यक्ष पद की कुर्सी एससी वर्ग के लिए आरक्षित है। जबकि, भाजपा में आजाद प्रत्याशी के शामिल होने से बहुमत का आंकड़ा बनने के चलते भाजपा समर्थित पांच नवनिर्वाचित चेहरों में चार महिलाएं और एक पुरुष शामिल है। जिसमें 2 महिलाएं सामान्य वर्ग होने के चलते अध्यक्ष पद की दौड़ से बाहर हैं।
अन्य दो महिलाओं में शामिल वार्ड नंबर 6 की एससी वर्ग की महिला पहली बार चुनाव जीती हैं, दूसरी ओर वार्ड नंबर 2 से नवनिर्वाचित शकुंतला देवी पूर्व में वर्ष 1998 में सवा साल अध्यक्ष पद पर रही थीं। उस समय अध्यक्ष पद पर होते हुए उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया था। शकुंतला के पति श्रवण कुमार भी इसी वार्ड के पूर्व पार्षद रह चुके हैं। जहां शकुंतला की वरिष्ठता को लेकर पार्टी की ओर से उन्हीं को अध्यक्ष बनाने की संभावना हैं। दूसरी ओर भाजपा को बहुमत के आंकड़े तक पहुंचाने वाले वार्ड सात के नवनिर्वाचित पवन कुमार के भी उपाध्यक्ष बनने की पूरी तरह चर्चा है। दिलचस्प पहलू है कि अब तक हुए चुनाव में वार्ड 7 में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद नसीब नहीं हो पाया है। इस संबंध में भाजपा मंडल अध्यक्ष विरेंद्र ठाकुर का कहना है कि पार्टी व नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों की सहमति से ही चयन होगा।
विज्ञापन

बाक्स..
नगर परिषद सुजानपुर का वार्ड नंबर 7 इस बार खासा चर्चा में रहा। जहां एक दूसरे पर आरोपों के चलते भाजपा व कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों का नामांकन पत्र रद्द हो गया वहीं नप के नौ वार्डों के चुनाव में भाजपा व कांग्रेस के चार चार समर्थित उम्मीदवार जीत कर आए। जिससे वार्ड नंबर 7 से नवनिर्वाचित पवन कुमार पर कमेटी बनाने का दारोमदार टिक गया। अब पवन भाजपा के खेमे में आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें