फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: शिव कुमार वर्मा बने मानवाधिकार संस्था के प्रदेश अध्यक्ष

Sat, 25 Apr 2026 02:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
मानवाधिकार के प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार वर्मा को सम्मानित करते अन्य सदस्य। स्रोत : जागरूक पाठक - फोटो : Archive
विज्ञापन
भोरंज(हमीरपुर)। पूर्व पंचायत समिति सदस्य एवं समाजसेवी शिव कुमार वर्मा को राष्ट्रीय संस्था मानवाधिकार का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। एक निजी होटल में शुक्रवार को समारोह के दौरान मानवाधिकार संस्था के राष्ट्रीय प्रभारी राजेंद्र भाटिया ने शिव कुमार वर्मा को संस्था की तरफ से नियुक्ति पत्र प्रदान किया। शिव कुमार वर्मा ने अपनी नियुक्ति पर मानवाधिकार संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरदीप सिंह, कानूनी सलाहकार राजकुमार सोलंकी और राष्ट्रीय प्रभारी राजेंद्र भाटिया का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मानवाधिकार महिला विंग की अध्यक्षा रितु नेगी, प्रदेश कार्यकर्ता शांति ठाकुर, प्रदेश सचिव सनी ढिल्लों, प्रेम कुमारी, राजीव शर्मा, राकेश कुमार आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें