फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बारिश में जलमग्न हुआ शिमला–मटौर नेशनल हाईवे

Wed, 05 Aug 2026 12:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। शिमला-मटौर नेशनल हाईवे पर नादौन के समीप गगाल गांव में हल्की बारिश के दौरान भी सड़क पर जलभराव होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश होते ही हाईवे का हिस्सा जलमग्न हो जाता है और बरसाती पानी सड़क पर बहने लगता है, जिससे पैदल यात्रियों और दोपहिया वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि समस्या का मुख्य कारण जल निकासी की उचित व्यवस्था न होना है। उनका आरोप है कि नालियों का आकार छोटा है, लेवल सही नहीं रखा गया है और समय पर सफाई भी नहीं होती। लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर इस स्थिति को लेकर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं।
मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम नादौन निशांत शर्मा ने एनएचएआई को जल निकासी व्यवस्था में सुधार कर समस्या का स्थायी समाधान करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि फोरलेन परियोजना से जुड़े अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने मांग की है कि बरसात के मौसम को देखते हुए जल्द प्रभावी कार्रवाई की जाए, ताकि जलभराव की समस्या दूर हो सके और संभावित हादसों को टाला जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें