फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: भेड़ां तेरियां हो चुगदियां फाट नीलमा... पर दी सुंदर प्रस्तुति

Sat, 29 Nov 2025 01:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
बदारन स्कूल में आयोजित वार्षिक समारोह में प्रस्तुति देती छात्राएं। स्रोत संस्थान
विज्ञापन
धनेटा(हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बदारन में शुक्रवार को वार्षिक समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में विद्यार्थियों ने पंजाबी गिद्दा, भंगड़ा, लघु नाटिका, समूहगान और पहाड़ी नाटी भेड़ां तेरियां हो चुगदियां फाट नीलमा... पर रंगारंग प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

समारोह में समाजसेवी सुनील सांगल बतौर मुख्यातिथि जबकि सुनील कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्यातिथि ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहकर सभ्य नागरिक बनने की नसीहत दी। स्कूल प्रधानाचार्य डॉ. हरदीप ठाकुर ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए पूरे वर्ष की शैक्षणिक, खेलकूद एवं सांस्कृतिक उपलब्धियों का विस्तारपूर्वक उल्लेख किया।
उन्होंने एसएमसी सहित सभी अभिभावकों, समाजसेवियों और स्थानीय संगठनों के निरंतर सहयोग के लिए धन्यवाद व्यक्त किया। समारोह के अंत में विभिन्न गतिविधियों, शिक्षा, खेलकूद और सांस्कृतिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर राकेश रत्तन, मदन लाल डोगरा, मोती लाल, सुनील दत्त (पूर्व बीडीसी), कैप्टन पृथी चंद, बिहारी लाल कौशल सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें