फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: 600 क्विंटल तूड़ी के भंडारण के लिए बनाया जा रहा शेड

विज्ञापन
ग्राम पंचायत सठबीं पंचायत के दखयोडा में गऊशाला के पास तूड़ी रखने के लिए बनाया जा रहा शैड। संवाद
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत सठवीं पंचायत के दख्योडा (झोरघाट) में गोशाला के पास 600 क्विंटल तूड़ी भंडारण के लिए शेड का निर्माण किया जा रहा है। इस गोशाला की शुरुआत कुछ वर्ष पहले झोरघाट के पास चंद लोगों और पंचायत के सहयोग से हुई। वर्तमान में इस गोशाला की काया पलटने में कमेटी और स्थानीय पंचायत तथा दानी सज्जनों का सहयोग मिल रहा है। कमेटी, पंचायत और लोगों के सहयोग से अभी कुछ माह पूर्व 15 लाख की राशि से चहारदीवारी का निर्माण करवाया गया है। गोशाला में पशुओं को गर्मी से राहत दिलाने के लिए पंखों की व्यवस्था भी की गई है। गोशाला में ही राम परिवार की मूर्तियों की स्थापना की गई है। कमेटी प्रधान केहर सिंह ने कहा कि गोशाला के विस्तारीकरण और सौंदर्यीकरण के लिए स्थानीय जनता और दानी सज्जनों का सहयोग मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें