राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टौणी देवी में पेंटिंग के माध्यम से स्वच्छता का संदेश देते विद्या
हमीरपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टौणी देवी में 15 दिवसीय स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत बुधवार को पेंटिंग प्रतियोगिता करवाई गई। प्रधानाचार्य रजनीश रांगड़ा ने कहा कि इस पखवाड़े में बच्चों के साथ-साथ अभिभावकों एवं समाज को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कक्षाओं की स्वच्छता बनाए रखने के लिए बच्चों को प्रेरित करते हुए कक्षा वार स्वच्छता प्रहरियों की नियुक्ति की।
यह स्वच्छता प्रहरी अन्य बच्चों के सहयोग से कक्षा के साथ आसपास की स्वच्छता बनाए रखेंगे और इसकी सारी सूचना पर्यवेक्षकों को देंगे। पेंटिंग प्रतियोगिता में शगुन प्रथम, द्वितीय चेतना एवं प्रियांशी जबकि तृतीय स्थान पर दीक्षा और अंशिका रहे। इस अवसर पर उन्होंने सभी अध्यापकों, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वंयसेवकों, स्काउट्स गाइड्स, ईको क्लब के सदस्यों, पाठशाला प्रबंधन समिति के सदस्यों और पंचायत सदस्यों को इस महा अभियान में सहयोग एवं भाग लेने का आह्वान किया।